Daily Current Affairs and GK | 2 May 2025 | 02 May 2025 daily current affairs quiz questions | Current Affairs 2025 questions and answers | 02 May 2025 current affairs| 02 May 2025 current affairs in Hindi and English
Q1.) हाल ही में कमला प्रसाद बिसेस किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किये गए हैं ?
A. त्रिनिदाद और टोबैगो
B. ब्रिटेन
C. इजरायल
D. कनाडा
Correct Answer:- A. त्रिनिदाद और टोबैगो
Explanation:-
- कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र त्रिनिदाद और टोबैगो के मतदाताओं ने कमला प्रसाद-बिसेसर के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी यूनाइटेड नेशनल कांग्रेस (यूएनसी) को हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में बहुमत दिया |
- कमला प्रसाद बिसेसर इससे पहले 2010 से 2015 तक देश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। वह त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री बनने वाली पहली महिला भी हैं।
(Topic- 1) त्रिनिदाद और टोबैगो:-(Explanation):-
- त्रिनिदाद और टोबैगो एक द्वीप देश है जिसमें दो मुख्य द्वीप हैं: त्रिनिदाद और टोबैगो ।
- यह दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के पास कैरेबियन सागर में स्थित है।
- 1802 में देश में ब्रिटिश शासन के बाद, चीनी बागानों में काम करने के लिए भारत से गिरमिटिया मजदूरों को यहाँ लाया गया था।
- देश की लगभग 37% आबादी भारतीय मूल की है।
- इसने 1962 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
राजधानी : पोर्ट ऑफ स्पेन
मुद्रा : त्रिनिदादियन डॉलर
राष्ट्रपति : क्रिस्टीन कंगालू
प्रधानमंत्री || Prime Minister
- यूनाइटेड किंगडम – कीर स्टार्मर
- नीदरलैंड – डिक शूफ
- बांग्लादेश – मोहम्मद यूनुस
- भूटान – शेरिंग तोबगे
- पाकिस्तान – शहबाज शरीफ
- रूस – मिखाइल मिशुस्टिन
- ऑस्ट्रेलिया – एंथनी अल्बानी
- इटली – जॉर्जिया मेलोनी
- इजराइल – बेंजामिन नेतन्याहू
- जापान – शिगेरु इशिबा
- नेपाल – KP शर्मा ओली
- फ्रांस – फ्रांकोइस बायरू
- श्रीलंका – हरिनी अमरसर्या
- मॉरीशस – नवीन रामगुलाम
- थाईलैंड – पैटोंगटार्न शिनावात्रा
- तुनिशिया – कामिल महोरी
- एस्टोनिया – क्रिस्टन मिशेल
- चाड – अल्लामाये हलीना
- भारत – नरेंद्र मोदी
- बेल्जियम – बार्ट डी वेवर
- कनाडा – मार्क कार्नी
Q2) किसे बैडमिंटन विश्व महासंघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ?
A. खुन्यिंग पटामा
B. तैयब इकराम
C. क्रिस्टी कोवंट्री
D. जय शाह
Correct Answer:- A. खुन्यिंग पटामा
Explanation:-
- थाईलैंड की खुन्यिंग पटामा लीस्वाडत्रकुल बैडमिंटन विश्व महासंघ की दूसरी महिला अध्यक्ष बन गई हैं।
- चीन के शियामेन में आयोजित 86वीं BWF वार्षिक आम बैठक उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई।
विश्व बैडमिंटन संघ:-
मुख्यालय : संघीय क्षेत्र कुआलालंपुर, मलेशिया
स्थापना : 5 जुलाई 1934
(TOPIC-2) अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियां
- द्विटर की नई CEO – लिंडा याकारिनो
- WHO के महानिदेशक- डॉ० टेड्रोस घेब्रेयसस
- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष – फिलेमोन यांग (कैमरून)
- यूनिसेफ की नई प्रमुख – कैथरीन रसेल
- FATF के अध्यक्ष एलिसा डे एंदा माद्राजो
- UNO के महासचिव – एंटोनियो गुटेरेस
- International Cricket Council (ICC) के अध्यक्ष – जय शाह
- WTO में भारत के स्थायी राजदूत – सेंथियल पांडियन
- बिम्सटेक के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय इन्द्र मणि पांडेय
- वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष – अजय बंगा
- IMF की MD – क्रिस्टलीना जॉर्जीवा
- IMF की डिप्टी MD – गीता गोपीनाथ
- IOC की पहली महिला अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री
- राष्टमंडल की महासचिव – शर्ली बोचवे